जनता ने विपक्ष के परिवारवाद, जातिवाद पर चलाया ‘वोट का बुल्डोजर’: दिनेश शर्मा

Dinesh Sharma

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता ने विपक्ष के ‘परिवारवाद, जातिवाद, अपराधवाद, क्षेत्रवाद पर वोट का बुल्डोजर चला दिया है।’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता ने विपक्ष के ‘परिवारवाद, जातिवाद, अपराधवाद, क्षेत्रवाद पर वोट का बुल्डोजर चला दिया है।’ शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता ने सर्कीण सोच की राजनीति को नकारते हुए विकासवाद की अवधारणा पर काम करने वाली भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार पर मुहर लगा दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा-रालोद गठबंधन के अवसरवादी चरित्र को जनता समझ गई थी, इसलिए जनता ने उन्हें समर्थन नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर के हजरतबल क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, दो अन्य की तलाश जारी

भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आरंभ हुई उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और गति पकड़ेगी। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों में अटूट भरोसा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो विकास यात्रा आरंभ की थी, जनता ने उसे मंजूरी दे दी है।

इसे भी पढ़ें: क्या रूस वास्तव में खुद को इंटरनेट से अलग करने वाला है? अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा?

उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए कार्य करने के चलते उत्तर प्रदेश आज देश में संचालित 57 योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार होने के चलते केन्द्र व राज्य सरकार के बीच में बेहतर तालमेल रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने राज्य में विकासवाद की संस्कृति को आगे बढ़ाया है और इसके आगे परिवारवाद अपराधवाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद पराजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़