PM मोदी ने पूर्व सीएम तरुण गोगोई के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

Tarun Gogoi

तरुण गोगोई 84 साल के थे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री तरुण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनके पास असम के साथ-साथ केंद्र में भी काम करने का वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव था।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि वह एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनके पास असम के साथ-साथ केंद्र में भी काम करने का वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव था। गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी भाई दूज और गुजराती नव वर्ष की बधाई

पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोगोई 84 साल के थे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री तरुण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनके पास असम के साथ-साथ केंद्र में भी काम करने का वर्षों का लंबा राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से गहरा धक्का लगा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है।’’ गोगोई 2001 से तीताबोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह छह बार सांसद भी रहे और दो बार केंद्रीय मंत्री बने।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़