चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई

pm-modi-congratulates-isro-on-successful-launch-of-chandrayaan-2
अभिनय आकाश । Jul 22 2019 3:39PM

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO ने सोमवार दोपहर 2.43 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-2 को लॉन्च किया। चांद पर कदम रखने वाला ये हिंदुस्तान का दूसरा सबसे बड़ा मिशन है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय को गर्व है। चंद्रयान-2 पूरी तरह से स्वदेशी मिशन बताते हुए पीएम ने कहा कि चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों और 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान के नए स्तरों को निर्धारित करने के संकल्प को दर्शाता है। बता दें कि अब से कुछ ही देर पहले अंतरिक्ष की दुनिया में हिंदुस्तान ने आज एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO ने सोमवार दोपहर 2.43 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-2 को लॉन्च किया। चांद पर कदम रखने वाला ये हिंदुस्तान का दूसरा सबसे बड़ा मिशन है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़