भारत-पाक विवाद पर बोले PM मोदी, दुनिया देख रही है हमारी इच्छा शक्ति

pm-modi-speaks-on-indo-pak-dispute-looking-at-the-world-is-our-will
[email protected] । Feb 28 2019 1:05PM

मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा।

भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम में कहा कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है।

मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा। प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का एक मकसद ये भी होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, हमारी गति रुक जाए, हमारा देश थम जाए उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवर बन कर के खड़ा होना है। 

इसे भी पढ़ें: देश की चिंता करने की बजाए अपनी पार्टी की चिंता कर रहे हैं मोदी: मायावती

मोदी ने कहा कि हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में जुटा हुआ है। भारत का युवा आज उत्साह से परिपूर्ण है, देश के किसान से लेकर देश के जवान तक सभी को ये विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़