PM मोदी वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं करेंगे वर्चुअल संवाद, 18 जनवरी को होगा आयोजन

PM MODI
आरती पांडे । Jan 16 2022 6:21PM

भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में, इस कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की गई है। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि, बनारस का सांसद बनने के बाद, अब तक प्रधानमंत्री 31 बार वाराणसी दौरे पर आ चुके हैं।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर, आगामी 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्चुअल संवाद होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के टाइम टेबल की घोषणा के बाद, पीएम और भाजपा कार्यकर्ताओं का एक साथ पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। इस बात की जानकारी, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने, ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी, साथ ही उन्होंने नागरिकों से नमो एप का इस्तेमाल कर, उन्हें अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: 1.47 लाख से ज्यादा बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना ने छीना माता-पिता या फिर दोनों का साथ, SC में NCPCR की रिपोर्ट

कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोस्टर छपवाए गए है, ताकि उन्हें आयोजन के बारे में पहले से ही सभी जरूरी जानकारी हो। भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में, इस कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की गई है। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि, बनारस का सांसद बनने के बाद, अब तक प्रधानमंत्री 31 बार वाराणसी दौरे पर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चन्नी के भाई को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का बनाया मन

भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी 18 जनवरी को, सुबह 11:00 बजे नमो एप के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रमुख रूप से सभी बूथ अध्यक्षों से संवाद कर, उनके साथ चुनावी मंत्रणा कर, उन्हें विजय मंत्र देंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले, बूथ अध्यक्षों के नाम और बाकी जरूरी जानकारियां, प्रदेश प्रशासन को भेज दी गई है, ताकि सभी तैयारियां पहले से ही की जा सके। अजोजित कार्यक्रम में विधायक, भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़