उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का चुनाव, कई बाहुबलियों के सियासी किस्मत दांव पर

voting
अंकित सिंह । Mar 7 2022 1:54PM

अब्बास अंसारी सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिसने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है। अब्बास अंसारी के खिलाफ भाजपा के अशोक सिंह से चुनावी मैदान में है। सातवें चरण में मऊ सीट सबसे चर्चित सीटों में से एक है। आपको बता दें कि मऊ की इस सीट से मुख्तार अंसारी 25 सालों से विधायक हैं। लेकिन इस बार उनकी जगह उनके बेटे ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान जारी है। इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों के साथ-साथ कई बाहुबलियों की भी किस्मत दांव पर है। पूर्वांचल में कई बाहुबलियों का बोलबाला रहा है और इन बाहुबलियों की चुनावी ताकत भी समय-समय पर देखने को मिलता रहा है। सातवें चरण में देखें तो कई बाहुबली सीधे या फिर उनके कोई रिश्तेदार चुनावी मैदान में हैं। बाहुबली मुख्तार अंसारी की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे अब्बास चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा ही बृजेश सिंह के भतीजे भी इस बार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन बाहुबलियों में धनंजय सिंह का भी नाम शामिल है जोकि जौनपुर की माल्हानी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का चुनाव, पीएम मोदी और सीएम योगी ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की

सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के चुनाव में इन बाहुबलियों का दबदबा दिखेगा? मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। अब्बास अंसारी सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिसने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है। अब्बास अंसारी के खिलाफ भाजपा के अशोक सिंह से चुनावी मैदान में है। सातवें चरण में मऊ सीट सबसे चर्चित सीटों में से एक है। आपको बता दें कि मऊ की इस सीट से मुख्तार अंसारी 25 सालों से विधायक हैं। लेकिन इस बार उनकी जगह उनके बेटे ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सातवें चरण का मतदान, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र समेत 54 सीट पर वोटिंग जारी

जौनपुर की मल्हनी सीट भी इस बार चर्चा में है। यहां से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह चुनावी मैदान में है। धनंजय सिंह को जदयू ने चुनावी मैदान में उतारा है। वही उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से पूर्व सांसद डॉक्टर केपी सिंह और कांग्रेस की ओर से पुष्पा शुक्ला भी इस सीट पर अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। वही बात बृजेश सिंह की करते हैं। चंदौली जिले की सैयद राजा सीट से भाजपा ने बाहुबली बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह का चुनावी मैदान में उतारा हैं। वह चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। सुशील सिंह की वजह से ही बृजेश सिंह की भी किस्मत दांव पर है। बसपा ने यहां से अमित कुमार यादव और समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। 

इसे भी पढ़ें: मायावती बोलीं- उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलने के लिए बसपा की आयरन सरकार बनाना जरूरी

कुछ और बाहुबलियों की बात करें तो इनमें ज्ञानपुर विधानसभा से लगातार चार बार के विधायक विजय मिश्रा भी चुनावी मैदान में हैं। इस बार वह आगरा जेल में बंद हैं। उनके परिवार ने विजय मिश्रा के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला था। वाराणसी के पिंडरा विधानसभा सीट से अजय राय चुनावी मैदान में हैं। अजय राय की भी धाक काफी मानी जाती है। कुल मिलाकर देखें तो उत्तर प्रदेश में सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़