NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर प्रशांत भूषण ने किया गलत ट्वीट, बाद में मांगी माफी

prashant bhushan
ANI
अंकित सिंह । Jul 5 2022 10:21PM

प्रशांत भूषण में संघ प्रमुख मोहन भागवत और द्रौपदी मुर्मू के मॉर्फ्ड फोटो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है! क्या इसमें कोई संदेह है कि वह सिर्फ एक रबर स्टैंप होंगी और स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएंगी?

जाने-माने वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने ट्वीट में प्रशांत भूषण ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी साझा की थी। इस फोटो में द्रौपदी मुर्मू आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ नजर आ रही है। हालांकि इस फोटो की जांच की गई तो पता चला कि यह तस्वीर मॉर्फ्ड की गई है। अब इसी को लेकर प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। हालांकि प्रशांत भूषण को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने माफी भी मांग ली।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन करेगी JMM? शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से मिलीं द्रौपदी मुर्मू

प्रशांत भूषण में संघ प्रमुख मोहन भागवत और द्रौपदी मुर्मू के मॉर्फ्ड फोटो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है! क्या इसमें कोई संदेह है कि वह सिर्फ एक रबर स्टैंप होंगी और स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएंगी? हालांकि बाद में यह तस्वीर पूरी तरीके से गलत निकली। जिसके बाद प्रशांत भूषण ने एक और ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि मुझे जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की आरएसएस चीफ मोहन भागवत के साथ फोटो मॉर्फ्ड की गई है। ऐसे में मैं द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगता हूं और इस फोटो को हटा रहा हूं। उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने मुर्मू के नाम की घोषणा से पहले सुझाव मांगा होता तो हम कर सकते थे विचार, ममता के बयान पर बीजेपी ने पूछा- यशवंत सिन्हा को छोड़ देंगी?

आपको बता दें कि देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। एनडीए की ओर से झारखंड के पूर्व राज्यपाल और आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में उतारा है। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। फिलहाल दोनों नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों से समर्थन भी मांग रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड में थी जबकि आज उनका बिहार में कार्यक्रम था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़