Amrit Udyan का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन, 16 अगस्त से आम जनता के लिए खुलेगा

राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान में आयोजित ग्रीष्मकालीन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आम जनता 16 अगस्त से 15 सितंबर तक अवलोकन कर सकेगी। इस बार उद्यान में देशज और स्थानीय फूलों वाले पौधे मुख्य आकर्षण रहेंगे, जिसमें आगंतुकों को प्रवेश ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के जरिए मुफ्त मिलेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों और शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को शिक्षकों के लिए विशेष प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। अमृत उद्यान की ग्रीष्मकालीन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी को आम जनता के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक पूर्वाह्न 10 बजे से शाम छह बजे तक खोला जाएगा। रखरखाव के लिए उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Droupadi Murmu ने Birth and Death Registration बिल को दी मंजूरी, 1 साल बाद DM अनुमति अनिवार्य
राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी संस्करण-2026 के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।” कार्यालय ने समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं।इस बार उद्यान में देशज और स्थानीय फूलों वाले पौधे मुख्य आकर्षण होंगे। ये पौधे अपने रंगों और पारिस्थितिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। इस उद्यान में बालसम/गुलमेहंदी, अपराजिता, रुक्मिणी, बरसा फूल, लाल साग और नागफना सहित कई अन्य पौधे शामिल हैं।
ये पौधे भारत की समृद्ध पुष्प विरासत को दर्शाने के साथ-साथ उद्यान की जैव विविधता को भी बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त और पांच सितंबर को खिलाड़ियों व शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जाएगा।आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगा। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा लेकिन आगंतुकों को पहले से ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक करना होगा।
इसे भी पढ़ें: Rashtrapati Bhavan के एट होम समारोह में लावणी और गेड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे
स्लॉट राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर बुक किए जा सकते हैं।
अन्य न्यूज़














