प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया

Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और कानूनविद थे जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और कानूनविद थे जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

इसे भी पढ़ें: नए कृषि सुधारों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, छोटे और सीमांत किसानों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

मंगलवार को उनका बेंगलुरू में निधन हो गया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम रामा जोइस उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और कानूनविद थे। उनकी बुद्धिमत्ता और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए हमेशा उनकी सराहना की गई। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और चाहने वालों के साथ हैं।’’ जोइस का जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी। वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़