प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कामना की कि उनका (क्राइस्ट) मार्गदर्शन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता दिखाता रहे। मोदी ने कहा, ‘‘ क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईश्वर क्राइस्ट का जीवन और उनके सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोगों के प्रसन्न और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़