रोड शो में प्रियंका ने दी खुली चुनौती, नोटबंदी पर आखिरी दो चरण के चुनाव लड़ें मोदी

priyanka-contested-the-last-two-phases-of-the-open-challenge-notebook-on-roadshow
अभिनय आकाश । May 8 2019 8:21PM

दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो कर रही हैं। प्रियंका गांधी का यह रोड शो सीलमपुर के ब्रह्मपुरी पुलिया से शुरू होकर यमुना विहार डीटीसी बस डिपो पर समाप्त हुआ।

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो निकालने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि मोदी पीएम आवास में बंद रहते हैं, मैं दिल्ली में पैदा हुई हूं, हर गली जानती हूं। प्रियंका ने कहा कि अब बहुत हो चुका है मोदी को हराना है। साथ ही प्रियंका ने नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पीएम नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दे पर दो चरणों के चुनाव लड़कर दिखाएं। बता दें कि बीते दिनों पीएम ने कांग्रेस को राजीव गांधी के नाम पर बाकि के बचे चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। जिसके बाद प्रियंका ने पीएम पर पलटवार करते हुए उन्हें नोटबंदी पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

इसे भी पढ़ें: PM की मेगा रैली से पहले शीला के समर्थन में प्रियंका का रोड शो

गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो कर रही हैं। प्रियंका गांधी का यह रोड शो सीलमपुर के ब्रह्मपुरी पुलिया से शुरू होकर यमुना विहार डीटीसी बस डिपो पर समाप्त हुआ। प्रियंका के रोड शो के दौरान सड़कों पर कार्यकर्ताओं और लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान लोग इस दौरान लोग कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के समर्थन में नारे लगाते रहे। साथ ही लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत भी किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़