प्रियंका गांधी ने BKU अध्यक्ष से फोन पर की बात, बोलीं- कांग्रेस का हाथ, किसानों के साथ

naresh tikait

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका गांधी ने नरेश टिकैत से फोन पर बात कर किसान आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन देने की बात कही। ट्वीट में आगे लिखा गया- 'कांग्रेस का हाथ, किसानों के साथ' ।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत से फोन पर बात की। बता दें कि नरेश टिकैत बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बड़े भाई हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत किसानों की महापंचायत को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने प्रियंका गांधी से बातचीत की। इसकी जानकारी ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए दी। 

इसे भी पढ़ें: राहुल और प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा 

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका गांधी ने नरेश टिकैत से फोन पर बात कर किसान आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन देने की बात कही। ट्वीट में आगे लिखा गया- 'कांग्रेस का हाथ, किसानों के साथ' । वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि सरकार हठधर्मी हो रही है, अगर सरकार चाहती तो फैसला बहुत जल्दी हो जाता। अगर मुद्दे का हल नहीं होता तो गाज़ीपुर बॉर्डर पर आंदोलन चलेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़