निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारियों से मिलेंगी प्रियंका

priyanka-gandhi-to-visit-rae-bareli-rail-coach-factory
[email protected] । Aug 26 2019 3:35PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां एवं पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर मंगलवार को पहुंच रही हैं। प्रियंका निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका मंगलवार की सुबह अपनी मां सोनिया के निर्वाचन क्षेत्र पहुंचेंगी। वह पहले लालूपुर चौहान गांव में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के आवास पर जाकर पूर्व पार्टी विधायक एवं अदिति के पिता अखिलेश सिंह के निधन पर शोक प्रकट करेंगी।

इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह को नहीं मिलेगी SPG की सुरक्षा, जानिए क्या है X, Y, Z, Z+ और SPG कैटेगरी?

रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का पिछले सप्ताह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका लालगंज स्थित माडर्न कोच फैक्टरी जाएंगी, जहां आंदोलनकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी।

पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़