एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने पर बोलीं प्रियंका: यह राजनीति है

priyanka-spoke-on-removal-of-spg-security-this-is-politics
गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली। अब गांधी परिवार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह ‘‘राजनीति’’ है।

एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह तो राजनीति है, होती रहती है।’’ प्रियंका पार्टी महासचिवों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रही थीं। इस बैठक में 14 दिसंबर को प्रस्तावित ‘‘भारत बचाओ रैली’’ की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

इसे भी पढ़ें: सरकारी विभागों में धोखाधड़ी जांच के लिए नये तरीके विकसित करे CAG: मोदी

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली। अब गांधी परिवार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। आर्थिक मंदी के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, ‘‘बहुत ही बुरी स्थिति है, बहुत मंदी है। सरकार को कुछ करना चाहिए। हम इसके बारे में बात करते आ रहे हैं। इसी को लेकर हमारी रैली है।’’ बेरोजगारी, मंदी और कृषि संकट को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़