पीएस श्रीधरन पिल्लै ने मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ

ps-sreedharan-pillai-assumes-office-as-mizoram-governor
[email protected] । Nov 5 2019 2:18PM

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला और वरिष्ठ अधिकारी शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।

आइजोल। पीएस श्रीधरन पिल्लै ने मंगलवार को यहां राजभवन में मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय लांबा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम के लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया: CM जोरामथांगा

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला और वरिष्ठ अधिकारी शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। भाजपा की केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष पिल्लै ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़