पुडुचेरी में Heavy Rain से जनजीवन बेहाल, 7 सेमी बारिश के बाद स्कूल बंद

पुडुचेरी में Heavy Rain से जनजीवन बेहाल, 7 सेमी बारिश के बाद स्कूल बंद
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पुडुचेरी और उसके नजदीकी क्षेत्रों में रातभर हुई भारी वर्षा के कारण कई मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे दैनिक यातायात और दिहाड़ी मजदूरों का काम प्रभावित हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ए नमशिवायम ने पुडुचेरी और कराईकल के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। प्रशासन ने जल निकासी और आपात सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर विभागों को सतर्क कर दिया है।

पुडुचेरी और उसके आसपास के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। भारी बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिहाड़ी मजदूरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश को देखते हुए गृह मंत्री ए नमशिवायम ने बृहस्पतिवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी में सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। आपात स्थिति में मदद के लिए आने वाले फोन का जवाब देने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजस्व विभाग और अन्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष ए अंबलगन ने बुधवार को मुख्यमंत्री एन रंगासामी को एक ज्ञापन सौंपकर निचले इलाकों में जमा पानी की निकासी के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़