बेदी ने हिटलर, देवी काली के रूप में दिखाने वाला पोस्टर ट्वीट किया

पुडुचेरी में कांग्रेस और उपराज्यपाल में हो रहे विवाद के बीच किरण बेदी ने पुडुचेरी कांग्रेस के उन पोस्टरों को ट्वीट किया है, जिनमें उन्हें हिटलर के रूप में दिखाया गया है।
पुडुचेरी। पुडुचेरी में कांग्रेस और उपराज्यपाल में हो रहे विवाद के बीच किरण बेदी ने पुडुचेरी कांग्रेस के उन पोस्टरों को ट्वीट किया है, जिनमें उन्हें हिटलर के रूप में दिखाया गया है। बेदी ने इन पोस्टरों को उपराज्यपाल कार्यालय की गरिमा को गिराने वाला कृत्य बताया है।
बेदी द्वारा पलटवार किए जाने के बाद कांग्रेस नीत सरकार में मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संयम बरतने को कहा है। उपराज्यपाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “लोगों को नापसंद किया जा सकता है लेकिन उपराज्यपाल के कार्यालय की गरिमा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। संवैधानिक कार्यालयों का बिना अनादर किए हुए भी विरोध करने के सम्मानजनक तरीके मिल सकते हैं।” उपराज्यपाल ने एक और तस्वीर ट्वीट की, जिसमें उन्हें देवी काली के रूप में दिखाया गया है।
अन्य न्यूज़












