पंजाब कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले! विभिन्न विभागों के 26454 भर्तियों को दी मंजूरी, एक विधायक एक पेंशन योजना भी लागू

mann
ANI
अभिनय आकाश । May 2 2022 2:15PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया है कि पंजाब कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में 26454 भर्तियों, एक विधायक-एक पेंशन, घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम, मुक्तसर ज़िले में नरमें की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ रुपये मुआवज़े को मंजूरी दी है।

पंजाब सरकार की कैबिनेट की दूसरी बैठक चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक में भगवंत मान सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के 26 हजार 454 पदों को स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही एक विधायक एक पेंशन को लेकर भी अधिसूचना जारी को मंजूरी दी गई है। घर-घर राशन वितरण योजना की स्वीकृति को भी मंजूर कर लिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया है कि पंजाब कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में 26454 भर्तियों, एक विधायक-एक पेंशन, घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम, मुक्तसर ज़िले में नरमें की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ रुपये मुआवज़े को मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, केजरीवाल से जुड़ा है मामला

पंजाब कैबिनेट के 5 बड़े फैसले-

1) कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी दी गई।

2) एक विधायक, एक पेंशन को मंजूरी दी गई।

3) घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी दी गई।

4) मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ मुआवज़े को मंजूरी, जिनमें किसानों को

38.08 करोड़ जबकि खेत मजदूरों को  03.81 करोड़ मुआवजे को मंजूरी दी गई। 

5) छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं।

25 हजार सरकारी नौकरियों पहली बैठक में दी थी मंजूरी

गौरतलब है कि इससे पहले मान सरकार ने अपनी पहली कैबिनेटबैठक में कई अहम फैसले लिए थे। कैबिनेट ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है। बोर्ड, कारपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। पुलिस विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी। मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। बजट जून महीने में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़