पंजाब के मुख्यमंत्री ने रखी छह परियोजनाओं की आधारशिला

Punjab Chief Minister

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने छह परियोजनाओं की आधारशिला रखी। यह घोषणा गुरु नानक देव की जयंती पर की गई। उनका जन्म 1469 में ननकाना साहिब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में 117 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की छह परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये दोनों ही स्थान सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जीवन से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब ने जीएसटी राजस्व की भरपाई को कर्ज लेने के केंद्र के विकल्प को स्वीकार किया

यह घोषणा गुरु नानक देव की जयंती पर की गई। उनका जन्म 1469 में ननकाना साहिब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। एक बयान में बताया गया कि सुल्तानपुर लोधी में परियोजनाओं की लागत 40.75 करोड़ रुपये है जबकि डेरा बाबा नानक में इनकी लागत 77 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़