Punjab SIR: तीन अगस्त की समयसीमा से पहले पूरा हुआ डिजिटलीकरण

Prabhasakshi Image

पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण तीन अगस्त की समयसीमा से पहले पूरा कर लिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने इस कार्य में शामिल चुनावी तंत्र की प्रतिबद्धता को सराहा है। मतदाता सूची का प्रारूप 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा।

चंडीगढ़, दो अगस्त पंजाब में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण तीन अगस्त की समयसीमा से पहले पूरा कर लिया गया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि यह इस महत्वपूर्ण और बड़े कार्य में शामिल चुनावी तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और बूथ स्तर के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। बयान के अनुसार, दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दाखिल की जा सकेंगी जबकि दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से आठ अक्टूबर तक किया जाएगा।

पंजाब की अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़