पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी आज बीजेपी में शामिल होंगी

Manisha Gulati

पंजाब कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है। मनीषा गुलाटी पंजाब कांग्रेस का बडा चेहरा माना जाता रहा है। व महिलाओं में खासी लोकप्रिय रही हैं। उन्हें लोग अक्सर सोशल मीडिया पर देखते हैं। लोग इनके फैसले से खुश होते हैं। मनीषा हर वक्त महिलाओं को उनके हक दिलाने के लिए तत्पर रहती है। मनीषा गुलाटी कांग्रेस राज में उस समय सुर्खियों में आई थी।

चंडीगढ़ । पंजाब में पिछले अरसे से सुर्खियों में रहने वाली मनीषा गुलाटी एक बार फिर चुनावी माहौल में चर्चा के केन्द्र में आ गई है।  गुलाटी इन दिनों पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन हैं। व कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की नजदीकी रही हैं। लेकिन अब उनका कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो गया है। और आज वह जालंधर में प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने जा रही हैं।

 

पंजाब कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है। मनीषा गुलाटी पंजाब कांग्रेस का बडा चेहरा माना जाता रहा है। व महिलाओं में खासी लोकप्रिय रही हैं।  उन्हें लोग अक्सर सोशल मीडिया पर देखते हैं। लोग इनके फैसले से खुश होते हैं। मनीषा हर वक्त महिलाओं को उनके हक दिलाने के लिए तत्पर रहती है। मनीषा गुलाटी कांग्रेस राज में उस समय सुर्खियों में आई थी। जब पंजाब में तैनात एक महिला अफसर ने एक केबिनेट मंत्री के खिलाफ मी टू के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किये थे। और उसके बाद गुलाटी ने उस केबिनेट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया था। दरअसल, वह केबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी थे। हालांकि बाद में इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: जे.पी.नड्डा, अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर, वीके सिंह, हेमा मालिनी पंजाब में करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित

मनीषा गुलाटी जिन्होंने मात्र 38 साल की उम्र में अपने फैसलों से सबको हैरान कर दिया है। आज के समय में पंजाब की हर पीड़ित महिला उनसे मदद की उम्मीद लगाकर बैठी है। आज मनीषा जिस मुकाम पर पहुंची है। वहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था। वह कहती है कि महिलाओं को अपने हक के लिए पहले स्वयं आगे आना होगा। तभी कोई उसका साथ देगा। मनीषा ने  बताया  कि उनके लिए भी यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था। वह बताती हैं कि उनकी शादी 21 साल की उम्र में ही कर दी गई थी। उनके छह भाई-बहन थे। वह बताती है कि  मेरे माता पिता के लिए बहुत जरुरी था कि सबकी शादी जल्दी कर दी जाएं।

इसे भी पढ़ें: जयराम की हुंकार: उड़ते पंजाब को बचाने के लिए चाहिए डबल इंजन सरकार

एक बार लड़के वाले मेरी दीदी को देखने आएं थे, लेकिन उन्होंने मुझे पसंद कर लिया। मैं उस शादी के लिए एक दम भी तैयार नहीं थी। लेकिन मेरे पेरेंट्स यही चाहते थे कि मैं शादी कर लूं। न चाहते हुए भी मैंने शादी की। लेकिन मेरे पति अच्छे थे। आज जो भी हूं उसमें उनका भी हाथ है। मनीषा ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी शादी के कुछ महीने बाद ही उनके पिता की मृत्यु हो गई। अब बाकी बहनों को जिम्मेदारी उनके सर पर आ गई।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस सरकार विकास और कानून व्यवस्था में फेल : जयराम ठाकुर

वह बताती है कि मेरे जब शादी हुई थी तो मैं  बहुत मैच्योर नहीं थी। जल्दी ही बच्चा भी हो गया। आज मेरे दो बेटे हैं। ससुराल में कुछ परेशानी तो थी। लेकिन इसे ही जीवन मानते हुए मैंने यह निश्चित कर लिया था कि मैं जो करना चाहती हूं उसे जरुर करुंगी। मैंने शादी के बाद पढ़ाई शुरु की। वह बताती हैं कि हाल ही कुछ महीनों पहले उन्होंने मास्टर्स पूरी की है। और जिस मुकाम पर वह पहुंची है वहां से वह हर किसी के लिए न्याय का सहारा बनाना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने पंजाबियों को वैसे ही धोखा दिया,जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया--सुखबीर बादल

मनीषा गुलाटी सोशल मीडिया पर तब वायरल हुई जब उन्होंने एक नई नवेली दुल्हन को सड़क पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था। साथ ही उसे जॉब दिलाने की बात कही थी। इसके बाद तो वह अक्सर किसी न किसी विषय पर सोशल मीडिया पर नजर आती है। हाल के कुछ दिनों में वह लवप्रीत और बेअंत कौर की शादी धोखा और कनाडा वाली बात पर खुलकर बोल रही है। वह हर बात पर बहुत ही कसा हुआ जवाब देने के साथ इस केस के जुड़े बाकी मुद्दों पर भी जोर दे रही है। ताकि किसी तरह की धोखेधाड़ी किसी के साथ न हो। कुछ दिन पहले ही मनीषा ने कहा था कि सोशल मीडिया जिस तरह से लड़कियों को गलत बता रही है। वैसा भी नहीं है हमें स्थिति को देखना होगा। क्या कारण है इन सबके पीछे यह देखना होगा। तभी हम किसी निश्चित बिंदु पर पहुंच पाएंगे। न्याय तभी हो पाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़