राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश, देश के लिए अपूरणीय क्षति है: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मंत्रियों- नरोत्तम मिश्रा, ऐदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र सिंह यादव एवं उषा ठाकुर ने भी इंदौरी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान राहत इंदौरी का इंदौर में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 70 वर्ष के थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘ख्यात शायर, प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दुःखद निधन का समाचार सुन कर मैं स्तब्ध हूँ। आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला। हम सभी ने दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूँ अचानक, असमय छोड़ जाएँगे, यह विश्वास नहीं हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक सद्भाव के वे हमेशा पक्षधर रहे। उन्होंने अपनी बेजोड़ शायरी से इंदौर शहर का नाम देश भर में रोशन किया। अदभुत कला के व्यक्तित्व राहत इंदौरी साहब के निधन पर मैं अपनी ओर से परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश ने एक प्रतिष्ठित शायर को खो दिया। राहत इंदौरी जी देश भक्त और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं उन्हें जन्नत नसीब हो।’’अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अज़ीज़ श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 11, 2020
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, ‘‘ये बेहद दु:खद खबर है कि देश और दुनिया में इंदौर की पहचान बनाने वाले मेरे मित्र राहत इंदौरी जी का निधन हो गया। उनकी शायरी को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता था। वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। ॐ शांति।’’ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शायर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि राहत इंदौरी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा दिया है और देश-विदेश में इंदौर की एक नई पहचान बनाई है। इनके अलावा, मध्य प्रदेश के मंत्रियों- नरोत्तम मिश्रा, ऐदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र सिंह यादव एवं उषा ठाकुर ने भी इंदौरी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान राहत इंदौरी का इंदौर में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 70 वर्ष के थे।ख्यात शायर , प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दुःखद निधन का समाचार सुन मैं स्तब्ध हूँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 11, 2020
आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला , हम सभी ने दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूँ अचानक , असमय छोड़ जाएँगे , यह विश्वास नहीं हो रहा है।
1/3 pic.twitter.com/D5iDMMVLHI
अन्य न्यूज़












