नेता भीष्म नारायण सिंह के निधन पर राहुल गांधी और नीतीश कुमार दुख जताया

rahul-gandhi-and-nitish-kumar-express-their-grief-over-the-demise-of-bhishma-narayan-singh
[email protected] । Aug 2 2018 11:49AM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम एवं तमिलनाडु के राज्यपाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया है। सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद कल निधन हो गया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम एवं तमिलनाडु के राज्यपाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया है। सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद कल निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'डॉक्टर भीष्म नारायण सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी में शून्य उत्पन्न हुआ है।

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' भीष्म नारायण सिंह मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे। वह आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। 30 वर्ष तक वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे। वह इंदिरा गांधी की सरकार में मंत्री रहे। बाद में उनको असम और फिर तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक शोक-संदेश में नीतीश ने कहा कि भीष्म नारायण सिंह के रूप में देश ने एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। सिंह ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल एवं अविभाजित बिहार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।

उन्होंने हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात की। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। असम और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रहे सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में कल ननिधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। सिंह के पुत्र उमाशंकर सिंह ने बताया कि वह दो महीने से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा। भीष्म नारायण सिंह मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे। वह आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। 30 वर्ष तक वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे। सिंह अविभाजित बिहार के शिक्षा, खाद्य आपूर्ति और वाणिज्य मंत्री भी रहे। वह 1976 में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने केन्द्र में संसदीय कार्य, आवास, श्रम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा संचार मंत्री के रूप में काम किया। 1984 में उन्हें असम और मेघालय का राज्यपाल बनाया गया। बाद में वह सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़