Congress में बिखराव से राहुल गांधी ने किया इंकार, बोले- हमारी पार्टी को कम नहीं आंकना चाहिए, भाजपा को हम ही हराएंगे

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Dec 16 2022 5:25PM

राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को कांग्रेस ही हराने जा रही है; किसी को हमारी पार्टी को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोगों में भाजपा का मुकाबला करने का साहस नहीं है, तो उनका पार्टी छोड़ने के लिए स्वागत है; हमें कांग्रेस में विश्वास रखने वाले लोगों की जरूरत है।

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया। इसमें उन्होंने साफ तौर पर पार्टी के भीतर के टकराव से इनकार कर दिया। इसके अलावा चीन को लेकर उन्होंने जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने साफ तौर पर कहा है कि यह कहना कि कांग्रेस पार्टी बिखर गई है, खत्म हो गई है, यह पूरी तरीके से गलत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है। देश में जीवित है। लाखों-करोड़ों लोगों के दिल में है। राहुल ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ती है और यही पार्टी आने वाले समय में भाजपा को हराएगी। 

इसे भी पढ़ें: S Jaishankar को सलाह देकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नेहरू की China Policy पर ही उठा दिये सवाल!

राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को कांग्रेस ही हराने जा रही है; किसी को हमारी पार्टी को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोगों में भाजपा का मुकाबला करने का साहस नहीं है, तो उनका पार्टी छोड़ने के लिए स्वागत है; हमें कांग्रेस में विश्वास रखने वाले लोगों की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कार्यकर्ताओं का सदुपयोग करें, तो हम राजस्थान में कांग्रेस की भारी जीत सुनिश्चित कर सकेंगे। आपको बता दें कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन पार्टी के भीतर वहां भी उठापटक का दौर देखने को मिल रहा हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का गुट आमने-सामने है।

इसे भी पढ़ें: Kharge से मिलने के बाद बोले हिमाचल CM, उन्होंने दिया सेवा करने का मंत्र, कैबिनेट गठन पर कही यह बात

इसको लेकर भी राहुल गांधी से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में बातचीत हमें ठीक लगती है, उससे दिक्कत नहीं है। राजस्थान ही नहीं पूरे देश में हमारा ऐसा ही है। कांग्रेस की विचार धारा है कि हमारी पार्टी के लोग अगर कुछ बोलना चाहें तो हम उन्हें डराकर चुप नहीं करते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मेरे और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक व्यवस्थित मानहानि अभियान चलाया जा रहा है। यह विचार कि पार्टी सूख रही है, भाजपा द्वारा प्रचारित किया जा रहा है। कांग्रेस एक वैचारिक पार्टी है, जो फासीवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। राहुल ने कहा कि आलोचकों को लगा कि राजस्थान में गुटबाजी के कारण ‘भारत जोड़ो यात्रा’ विफल हो जाएगी, लेकिन यहां इसे एक बड़ी सफलता मिली है। हमने देखा कि सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम जनता भी कांग्रेस को बहुत प्यार करती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़