राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की आत्मकथा का विमोचन किया

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की आत्मकथा ‘ उंगालिल उरुवन’ का विमोचन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। लोकसभा सदस्य गांधी ने इस किताब का विमोचन केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में किया।
चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को द्रमुक के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की आत्मकथा ‘ उंगालिल उरुवन’ (आपके बीच से ही एक) का विमोचन किया।
इसे भी पढ़ें: चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल और प्रियंका भी हुए शामिल
लोकसभा सदस्य गांधी ने इस किताब का विमोचन केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में किया। किताब की पहली प्रति द्रमुक नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरुईमुरुगन ने प्राप्त की।
अन्य न्यूज़












