लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से मिले राजा भैया, कहा- जन्मदिन की मुबारकबाद देने आया था

RAJA Bhaiya

राजा भैया विधायक के रूप में अपना 25 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन किया जिसका नाम जनसत्ता दल है।

बीते दिन यानी गुरुवार को राजा भैया और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात ने सुर्खियां बटोरी। राजा भैया  मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मिलने गए थे। यह मुलाकात आधे घंटे तक चली। आधे घंटे की इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि इस भेंट को चुनाव से जोड़कर न देखा जाए और  इसके कोई दूसरे मायने ना निकाले जाएं।  वह नेता जी को जन्मदिन की मुबारकबाद देने आए थे। सपा से गठबंधन के सवाल पर राजा भैया ने कहा अभी सपा से गठबंधन पर कोई बात नहीं हुई है। भाजपा को रोकने के लिए वह कुछ भी करेंगे लेकिन इस मुलाकात के कोई  चुनावी मायने नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव ने दिया कुमार विश्वास को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्यौता

राजा भईया ने कहा कि वह हर बार नेता जी को मिलकर जन्मदिन की बधाई देते हैं, इस बार लखनऊ में  लखनऊ से बाहर रहने की वजह से वह शुभकामनां नहीं दे पाए इसलिए आज मिलकर शुभकामनां दी है।  राजा भैया ने मुलाकात की तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया है।आपको बता दें कि, राजा भैया विधायक के रूप में अपना 25 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उसके बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन किया जिसका नाम जनसत्ता दल है।

इसे भी पढ़ें: देश में जो परिवर्तन की राजनीति चल रही है, उसे कामयाब बनाएं : मुलायम सिंह यादव

इससे पहले नोएडा सेक्टर 46 में  जनसेवा संकल्प यात्रा के समापन के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़