Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 64 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर ग्रामीण समेत 24 जिलों को मिले नए SP

rajasthan government
ANI
रेनू तिवारी । Mar 14 2026 10:45AM

राजस्थान सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों में व्यापक फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 64 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है।

राजस्थान सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों में व्यापक फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 64 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल की सबसे बड़ी बात यह है कि दो दर्जन (24) से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन

उपमहानिरीक्षक (एसीबी) अनिल कुमार का तबादला उपमहानिरीक्षक (मुख्यालय) पद पर किया गया है। जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, राजसमंद, पाली, डीग, बांसवाड़ा, झुंझुनू, कोटपूतली बहरोड, बाड़मेर, चूरू, सलूंबर, गंगानगर ,हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, भिवाड़ी व खैरथल-तिजारा सहित 24 से अधिक जिलों के एसपी बदले गए हैं।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन

जयपुर ग्रामीण के जिला पुलिस अधीक्षक पद पर संजीव नैन को नियुक्त किया गया है जो अब तक पुलिस उपायुक्त पद पर थे। आईपीएस पीडी नित्या जोधपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक होंगी। वह जोधपुर में पुलिस उपायुक्त पद पर थीं।

महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव

आदेश के तहत जयपुर और जोधपुर के आयुक्तालयों (Commissionerates) के साथ-साथ मुख्यालयों में भी बदलाव किए गए हैं:

अजय सिंह: जयपुर में उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद से हटाकर अब जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

अनिल कुमार: उपमहानिरीक्षक (एसीबी) से बदलकर अब उपमहानिरीक्षक (मुख्यालय) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संजीव नैन: जयपुर ग्रामीण के नए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।

पीडी नित्या: जोधपुर ग्रामीण की नई पुलिस अधीक्षक होंगी। वे अब तक जोधपुर में पुलिस उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे रही थीं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़