राजस्थान भाजपा कोर कमेटी ने सरकार व संगठन के कार्यों पर चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में आज सरकार और संगठन की ओर से किये गये कामकाज और प्रस्तावित कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में आज सरकार और संगठन की ओर से किये गये कामकाज और प्रस्तावित कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोर कमेटी की बैठक में सरकार द्वारा किये गये कार्यों और संगठन के कामकाज और आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं पर विचार किया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में प्रस्तावित भाजपा राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के बारे में जानकारी दी जायेगी। कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अविनाश राय खन्ना, वी सतीश, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड, सड़क एवं परिवहन मंत्री युनूस खान, राज्य सभा सदस्य ओम प्रकाश माथुर, भूपेन्द्र यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद थे।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़