राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहुंचे सचिन पायलट, अशोक गहलोत से की मुलाकात

सचिन पायलट, अशोक गहलोत
अंकित सिंह । Aug 13 2020 5:56PM

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास में बुलाई है। इसमें शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में रणनीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक बृहस्पतिवार शाम पांच शुरू हुई। कल होने वाले राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज सचिन पायलट कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे। राजस्थान सियासी संकट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी यह पहली मुलाकात है। सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास में बुलाई है। इसमें शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में रणनीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक से ठीक पहले कांग्रेस ने कांग्रेस ने विधायक विश्वेंद्र सिंह तथा भंवर लाल शर्मा का निलंबन बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़