रजत सेठी झारखंड के मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त

[email protected] । Oct 14 2016 1:08PM

झारखंड सरकार ने असम में भाजपा की जीत के सूत्रधार रहे रजत सेठी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

रांची। झारखंड सरकार ने असम में भाजपा की जीत के सूत्रधार रहे रजत सेठी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर रजत सेठी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया।

सेठी को दिया जाने वाला वेतन और सुविधाएं अभी तय नहीं की गयी हैं और इनके लिए अलग से आदेश जारी किया जायेगा। अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल मुख्यमंत्री के साथ ‘कोटर्मिनस’ किया गया है और यह पूरी तरह अस्थाई होगा। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के काम-काज के उचित प्रचार प्रसार न होने से चिन्तित थे और उन्होंने अपनी पहल पर सेठी को सलाहकार बनाया है। सेठी आईआईटी खड़गपुर से अध्ययन करने के बाद अमेरिका के एमआईटी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भी अध्ययन कर चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़