IOC रक्षा सम्मेलन में बोले राजनाथ, सभी देशों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए भारत को निभानी है सक्रिय भूमिका

राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा देश है और भारत की 7,500 किलोमीटर की विशाल तट रेखा है। हिंद महासागर क्षेत्र के सभी देशों के शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व के लिए भारत को सक्रिय भूमिका निभानी है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां और पहल की हैं, जैसे सागरमाला, प्रोजेक्ट मौसम और एशिया अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर आदि।
इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले, क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी दुस्साहस से निपटने को तैयार
राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा देश है और भारत की 7,500 किलोमीटर की विशाल तट रेखा है। हिंद महासागर क्षेत्र के सभी देशों के शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व के लिए भारत को सक्रिय भूमिका निभानी है।
Addressing the IOR Defence Ministers’ Conclave in Bengaluru. Watch https://t.co/UKyWBNXIEw
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 4, 2021
अन्य न्यूज़












