Ram Mandir Donation Scam: दान घोटाले में बड़ा Action, 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, अयोध्या कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा

अयोध्या राम मंदिर दान गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने पर भ्रष्टाचार रोधी अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी के बाद यह फैसला सुनाया गया।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान के कथित गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सोमवार को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विशेष अभियोजन अधिकारी उमेश दुबे ने बताया कि पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भ्रष्टाचार रोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के समक्ष पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की हिरासत के लिए कोई आवेदन नहीं दिया। इससे पहले, एक विशेष अदालत ने उन्हें सोमवार तक तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी।
अन्य न्यूज़














