Ranchi में JSSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म्स मंच के बैनर तले अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध जताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाने के प्रयास के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस तथा झामुमो कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक हुई। इसी तरह की झड़पें हजारीबाग और गिरिडीह जिलों में भी दर्ज की गईं।

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाने की कोशिश की तथा उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई। जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म्स मंच के बैनर तले छात्र नेताओं ने झारखंड सरकार पर अभ्यर्थियों को धोखा देने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। इससे पहले उच्च न्यायालय ने 11वीं से 13वीं जेएसएससी तथा जेएसएससी-सीजीएल के जरिए की गयी नियुक्तियों को रद्द करने वाली कुछ अधिसूचनाओं पर रोक लगा दी है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भारी संख्या में प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री सोरेन और राहुल गांधी के पुतले फूंकने के लिए अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्र हुए। जब पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो झड़प हो गई... झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे।’’ हजारीबाग और गिरिडीह से भी इसी तरह की झड़पों की सूचना मिली है जहां झामुमो कार्यकर्ताओं और सोरेन का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे छात्रों के बीच झड़पें हुईं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़