अमित शाह से मिलेंगे राणे, भाजपा ने दिए पार्टी में शामिल करने के संकेत

Rane to meet Amit Shah in Delhi on Monday
[email protected] । Sep 25 2017 10:42AM

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे। राणे ने हाल में ही कांग्रेस छोड़ी है। राणे ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच इस सप्ताह की शुरूआत में कांग्रेस छोड़ी थी।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे। राणे ने हाल में ही कांग्रेस छोड़ी है। राणे ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच इस सप्ताह की शुरूआत में कांग्रेस छोड़ी थी। मराठा नेता के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘मिलने का स्थान और समय अभी ज्ञात नहीं है लेकिन राणे आज दिल्ली में शाह से मिलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल के पाडवे में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के लिये शाह को आमंत्रित करेंगे।’’

हालांकि, भाजपा ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है कि राणे क्या पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन पार्टी महासचिव और राज्य की प्रभारी सरोज पांडे ने कहा है कि यदि राणे भाजपा में आना चाहते हैं और पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं तो उनका स्वागत है। 

इस बीच, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल से जब राणे के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि इस संबंध में फैसला शाह करेंगे क्योंकि राणे पूर्व मुख्यमंत्री हैं। तटीय कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में अपने गढ़ में कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते हुए राणे ने पार्टी पर शिवसेना छोड़कर 12 साल पहले कांग्रेस में शामिल होने के दौरान उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने के वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़