Ratlam में पिकनिक के दौरान हादसा: 2 टीचर और एक छात्र की डूबने से मौत

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित पैराडाइज वैली में रविवार को पिकनिक मनाने आए निजी स्कूल के दल में शामिल दो शिक्षकों और एक छात्र की कुंड में डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक छात्र और दो छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के पास रविवार को एक पिकनिक स्थल पर पानी से भरे कुंड में डूबने से दो शिक्षकों और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य विद्यार्थियों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि जावरा कस्बे के एक निजी विद्यालय के चार शिक्षकों और 13 विद्यार्थियों का दल रतलाम शहर से 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने आया था।

उन्होंने बताया कि इस जगह झरने के नीचे पानी से भरे कुंड में नहाने के दौरान दल में शामिल कुछ लोग डूबने लगे। घनघोरिया ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने तीन विद्यार्थियों को समय रहते बाहर निकाल लिया, जबकि दो शिक्षकों और एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। सीएसपी के अनुसार मृतकों की पहचान विजय सिंह (52), प्रिंस मोदी (28) और हर्षित पाटीदार (15) के रूप में हुई है।

घनघोरिया ने बताया कि बचाए गए एक छात्र और दो छात्राओं को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़