पीड़ितों को राहत में राजनीति नहीं, केन्द्र सरकार फंड जारी करेः सिंधिया

relief-to-victims-not-politics-central-government-releases-funds-says-scindia
[email protected] । Sep 16 2019 5:16PM

सिंधिया ने कहा कि वह स्वयं भी बाढ़ वाले इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के करीब 15 से 20 जिलों में बाढ़ का प्रकोप दिखाई दे रहा है। वे स्वयं इन इलाकों का दौरा करेंगे।

ग्वालियर (मप्र)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र सरकार से मध्यप्रदेश के बाढ़ से नुकसान वाले इलाकों के लिये राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धनराशि देने की मांग की है। साथ ही कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पहुंचाई जाने वाली मदद में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिये। सिंधिया ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में जिन इलाकों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, उसमें केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धनराशि देनी चाहिए। प्राकृतिक आपदा में मदद में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाढ़ वाले इलाकों के सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं, इसमें लोगों के साथ फसलों के नुकसान का जायजा लिया जाना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि वह स्वयं भी बाढ़ वाले इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के करीब 15 से 20 जिलों में बाढ़ का प्रकोप दिखाई दे रहा है। वे स्वयं इन इलाकों का दौरा करेंगे। अभी वे अपना दिल्ली दौरा निरस्त करके चंदेरी और मुंगावली जा रहे हैं। नुकसान का जायजा लेकर वे पूरी बात मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने रखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश से गंगा- यमुना सहित कई नदियां उफान पर, मंडराया बाढ़ का खतरा

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपए की मांग रखी है। केन्द्र सरकार को यह धनराशि उपलब्ध करानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर पा रही है, पर सिंधिया ने कहा कि कौन क्या कह रहा है यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जनता क्या कहती है यह देखना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़