राजस्थान में रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू की

Protest
प्रतिरूप फोटो

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के उपाध्यक्ष डॉ पुखराज पहाड़िया ने कहा, ‘‘हमारी मांगों को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ सभी रेजिडेंट डॉक्टर आज रात हड़ताल पर चले गए हैं।’’

जयपु|  राजस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर सोमवार की रात से हड़ताल पर चले गए हैं। रेजीडेंट डॉक्टरों की इस हड़ताल से राज्य के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने का डर है।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के उपाध्यक्ष डॉ पुखराज पहाड़िया ने कहा, ‘‘हमारी मांगों को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ सभी रेजिडेंट डॉक्टर आज रात हड़ताल पर चले गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोटा, उदयपुर, अजमेर, झालावाड़, बीकानेर और जोधपुर के मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। रेजीडेंट डॉक्टरों की मांगों में नीट पीजी काउंसलिंग से संबंधित मुद्दों के जल्द समाधान के लिए केंद्र सरकार से समन्वय करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और भामाशाह योजना से संबंधित काम में लगाया गया है जिस कारण उन्हें पढ़ाई के लिए और अस्पतालों में मरीजों को देखने के लिए कम समय मिलता है। उन्होंने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों को इन योजनाओं के काम से अलग किया जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़