पटना साहिब से ही चुनावी रण में उतरेंगे बिहारी बाबू, RJD देगी टिकट

rjd-will-give-ticket-to-shatrughna-sinha-from-patna-sahib-election
अंकित सिंह । Mar 13 2019 9:02PM

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की भी चुनाव लड़ने की खबर आ रही थी। कहा जा रहा था कि पूनम सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगी जबकि शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में आप की टिकट पर मैदान में उतरेंगे।

बिहार में महागठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए तमाम घटक दल जुटे हुए है। साथ ही साथ सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन पर ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में राजद पटना साहिब से भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। शत्रुघ्न सिन्हा भी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं। इसके लिए शत्रुघ्न सिन्हा लगातार राजद नेताओं से संपर्क में है। पिछले ही दिनों उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव से रांची जेल में मुलाकात की थी। इसके अलावा वो राबड़ी देबी और तेजस्वी यादव से भी मिल रहे हैं। 

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की भी चुनाव लड़ने की खबर आ रही थी। कहा जा रहा था कि पूनम सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगी जबकि शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में आप की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा इन सब बातों को अब खारिज कर चुके है। फिलहाल शत्रुघ्न भाजपा के सदस्य हैं पर भाजपा उन्हें किसी भी कीमत पर टिकट नहीं देगी। यहीं कारण है कि शत्रुघ्न पिछले कई दिनों से विभिन्न पार्टियों के संपर्क में है। 

इसे भी पढ़ें: गांधी-नेहरू परिवार पर जेटली का हमला, कहा- पूंजी निर्माण का ऑडिट हो जाए तो खुल जाएगी पोल

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस या राजद के टिकट पर पटना से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी और दावा किया था कि इससे उन्हें अपनी लोकप्रियता का 'भ्रम' दूर हो जाएगा। जबकि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार भाजपा और प्रधान मंत्री मोदी पर हमलावर हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने कहा था कि बिहार में 40 सीटें जीतने का राजग नेताओं का दावा और कुछ नहीं बल्कि ‘ख्याली पुलाव’ है। मोदी की पटना में हुई रैली से नदारद रहने के संबंध में उन्होंने कहा कि ना तो मुझे बुलाया गया और ना ही मेरी इसमें शामिल होने में कोई रुचि थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़