UN की टिप्पणी पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, कहा- UN नहीं बताए कैसे चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए

s jaishankar
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 5 2024 10:34AM

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत के चुनाव पर टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था की उम्मीद है भारत में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा होगी। हर भारतीय स्वतंत्रता और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा हाल में की गई टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि देश में कैसे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होने चाहिए।

बता दे की हाल ही में संयुक्त राष्ट्र एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत के चुनाव पर टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था की उम्मीद है भारत में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा होगी। हर भारतीय स्वतंत्रता और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा। लोकसभा चुनाव में अपने मंत्रिमंडल सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार करने यहां पहुंचे जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने पिछले सप्ताह एक प्रेस वार्ता के दौरान एक ‘‘भारी भरकम सवाल’’ के जवाब में भारतीय चुनावों पर टिप्पणी की थी।

एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने पिछले सप्ताह हुए एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय चुनाव पर टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को हम यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों। मेरे साथ भारत के लोग हैं। भारत की जनता ही सुनिश्चित करेगी कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो इसलिए इसके बारे में वह चिंता ना करें। 

बता दे कि पिछले सप्ताह ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता है स्टीफन दुजारिक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले पर पूछा गया था। उनसे आगामी आम चुनावों से पहले भारत में ‘‘राजनीतिक अशांति’’ के बारे में पूछा गया था, जिसके जवाब में दुजारिक ने टिप्पणी की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़