कंगना रनौत से वाकयुद्ध करने वाले संजय राउत का प्रमोशन, शिवसेना ने बनाया मुख्य प्रवक्ता

Sanjay Raut

शिवसेना ने बताया कि संजय राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई लोगों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।

मुंबई। शिवसेना ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राउत शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने के बाद से राउत और अभिनेत्री बीच वाकयुद्ध चल रहा है। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कंगना पर बरसे संजय राउत, बोले- मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो 

शिवसेना ने बताया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव पाटिल, विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़