Sanjay Raut का नीतीश पर तंज, उन्हें भूलने की बीमारी, यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक

Sanjay Raut
ANI
अंकित सिंह । Jan 29 2024 12:57PM

शिवसेना नेता ने कहा कि देश राम राज्य नहीं बल्कि 'पलटू राम' का शासन देख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भले ही नीतीश कुमार हाथ जोड़कर बीजेपी के दरवाजे पर आएं, हम उनके साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। इसी को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार गठबंधन को तोड़ने की साजिश रची और यह पार्टी लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसके साथ ही नीतीश पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें भूलने की बीमारी हो गई है। एक बार जब वह दवा ले लेंगे, तो उन्हें एहसास होगा कि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं और इंडिया गठबंधन में वापस आ जाएंगे। यह बीमारी देश, राजनीति और लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार डिप्टी सीएम का कास्ट एनालिसिस, आक्रामकता को पुरस्कृत करना या नीतीश को नियंत्रण में रखना, सम्राट-सिन्हा पर बीजेपी ने क्यों खेला दांव?

शिवसेना नेता ने कहा कि देश राम राज्य नहीं बल्कि 'पलटू राम' का शासन देख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भले ही नीतीश कुमार हाथ जोड़कर बीजेपी के दरवाजे पर आएं, हम उनके साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने जुलाई 2023 के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार के लिए अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल (दोनों राकांपा नेता) की आलोचना की थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उन्हें गठबंधन (महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना) में शामिल होने दिया। 

इसे भी पढ़ें: ‘India’ गठबंधन में किसी प्रमुख पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर कभी चर्चा नहीं हुई: राउत

पिछले वर्ष जुलाई में अजित पवार के नेतृत्व में राकांपा का एक गुट राज्य सरकार में शामिल हो गया था। राज्यसभा सदस्य ने कहा, हम राम राज्य में नहीं, बल्कि पलटू राम के शासन में रह रहे हैं। अगर राम राज्य होता तो मनोज जरांगे को (मराठा आरक्षण की मांग के लिए) मुंबई आने की जरूरत नहीं होती। राउत ने दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार के नाम पर ‘इंडिया’गठबंधन में किसी भी प्रमुख पद के लिए कभी चर्चा नहीं हुई। ‘इंडिया’ गठबंधन में (किसी भी पद के लिए) नीतीश कुमार का नाम कभी भी आगे नहीं था। इसके मद्देनजर कि इन दोनों (भाजपा और नीतीश कुमार)की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें राजनीतिक जमीन पर कोई खेल नहीं खेलना चाहिए।’’ 

All the updates here:

अन्य न्यूज़