राफेल मामले में AAP सांसद संजय सिंह ने खटखटाया SC का दरवाजा

sanjay-singh-moves-sc-seeking-review-of-rafale-verdict
[email protected] । Jan 14 2019 7:15PM

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने उच्चतम न्यायालय से राफेल सौदे पर अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग करते हुए दरवाजा खटखटाया।

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने उच्चतम न्यायालय से राफेल सौदे पर अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग करते हुए सोमवार को उसका दरवाजा खटखटाया। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की पीठ ने इस सौदे को चुनौती देने वाली चार याचिकाएं 14 दिसंबर को खारिज कर दी थीं और कहा था कि राफेल सौदे से जुड़ी निर्णय प्रक्रिया पर संदेह करने लायक कुछ नहीं है और ऐसे में उसे (सौदे को) खारिज करने की जरुरत भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: रोजगार पर आई गिरावट पर बोले येचुरी, मोदी सरकार ने छीनी लाखों लोगों की आजीविका

सिंह, वकील एम एल शर्मा, विनीत ढांडा, पूर्व भाजपा नेता अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और कार्यकर्ता वकील प्रशांत भूषण ने इस सौदे के खिलाफ ये याचिकाएं दायर की थीं। आप के राज्यसभा सदस्य सिंह ने वकीलों- धीरज कुमार सिंह और मृणाल कुमार के माध्यम से समीक्षा याचिका दायर की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़