SARKAR-2: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, शाह को गृह तो राजनाथ को रक्षा मंत्रालय मिला

sarkar-2-departments-of-ministers-were-distributed-rajanath-got-defence-and-shah-home-affairs
अभिनय आकाश । May 31 2019 2:14PM

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को विभाग सौंप दिए हैं। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी सरकार पार्ट 2 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। शाह सरदार पटेल के बाद गुजरात से आने वाले दूसरे गृह मंत्री बने। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं निर्माला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे।नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बने रहेंगे और इसी प्रकार धर्मेन्द्र प्रधान के पास पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्रालय बना रहेगा । गजेन्द्र सिंह शेखावत को नये जल शक्ति मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राम विलास पासवान उपभोक्ता मामलों के मंत्री बने रहेंगे । नरेन्द्र सिंह तोमर नये कृषि मंत्री होंगे, उनके पास ग्रामीण विकास मंत्रालय भी रहेगा।

 यहां देखें किसे कौन सा मंत्रालय मिला:-

  • अमित शाह देश के गृह मंत्री बनाए गए।
  • राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली।
  • एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए।
  • स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय मिला।
  • पीयूष गोयल रेल मंत्री बने रहेंगे।
  • निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय मिला। 
  • प्रकाश जावडेकर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ ही पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। 
  • नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने रहेंगे।
  • धर्मेन्द्र प्रधान पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे।
  • राम विलास पासवान उपभोक्ता मामलों के मंत्री बने रहेंगे।
  • नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि मंत्री होंगे। तोमर को ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा गया है।
  • रविशंकर प्रसाद को टेलीकॉम मंत्रालय का प्रभार। विधि तथा आईटी विभाग भी प्रसाद के पास बने रहेंगे।
  • रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास मंत्री होंगे।
  • किरण रिजिजू नये खेल और युवा कार्य राज्यमंत्री होंगे।
  • हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनी रहेंगी।
  • थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री।
  • डी वी सदानंद गौड़ा रसायन एवं उर्वरक मंत्री बनाये गए हैं। 
  • अर्जुन मुंडा आदिवासी मामलों के मंत्री बनाये गए हैं। 
  • महेन्द्र नाथ पांडे को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय मिला। 
  • गिरिराज सिंह को पशुपालल, डेयरी तथा मत्स्य मंत्रालय दिया गया है ।
  • मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
    • डॉ हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।
  • संतोष कुमार गंगवार श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला है।
  • राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम अनुपालन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
  • श्रीपद यशो नाइक को आयुर्वेद, योग एवं रक्षा राज्य मंत्री स्वतत्र प्रभार
  • जितेन्द्र सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
  • प्रह्लाद पटेल को संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
  • आर के सिंह ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
  • हरदीप सिंह पुरी को आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार
  • मनसुख मंडाविया को पोत परिवहन तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़