विशेष बस से लोगों को भेजना गलत कदम, इससे लॉकडाउन पूरी तरह असफल हो जाएगा : नीतीश
![Nitish Nitish](https://images.prabhasakshi.com/2020/3/2020_3$2020032816341493305_0_news_large_8.jpg)
दिल्ली-एनसीआर से हजारों की संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए पैदल निकल पड़े हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 200 बसों का इंतजाम किया है। ये बसें नोएडा-गाजियाबाद से हर दो घंटे में रवाना होंगी। इन बसों में ज्यादातर लोग पूर्वांचल और बिहार के हो सकते हैं।
पटना। कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो जाने पर, दूसरे राज्यों से अपने मूल प्रदेश लौट रहे मजदूरों और अन्य गरीब लोगों को बसों से भेजे जाने को एक गलत कदम बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि यह कदम लॉकडाउन को पूरी तरह असफल कर देगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विग्यप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है कि विशेष बसों से लोगों को भेजना एक गलत कदम है। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना वायरस महामारी और फैलेगी जिसकी रोकथाम और उससे निबटना सबके लिए मुश्किल होगा। उन्होंने कहा ‘‘जो जहां हैं उनके लिये रहने खाने की व्यवस्था वहीं की जा रही है। बसों से लोगों को उनके राज्य भेजने काफैसला लॉकडाउन को पूरी तरह असफल कर देगा।’’
नीतीश ने सुझाव दिया कि स्थानीय स्तर पर ही कैम्प लगाकर लोगों के रहने और खाने का इंतजाम किया जाए। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर से हजारों की संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए पैदल निकल पड़े हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 200 बसों का इंतजाम किया है। ये बसें नोएडा-गाजियाबाद से हर दो घंटे में रवाना होंगी। इन बसों में ज्यादातर लोग पूर्वांचल और बिहार के हो सकते हैं।सभी बिहार वासी जो #COVID19 महामारी की रोकथाम हेतु किये गए #lockdown के कारण अन्य राज्यों में फंसे हैं, उनकी सहायता हेतु निम्न लिंक पर अपनी और अपने साथ फंसे अन्य लोगों की जानकारी दें।
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) March 28, 2020
👉https://t.co/KaBliWE3Kb#IndiaFightsCorona #StayHomeSaveLives
अन्य न्यूज़