नहीं रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस

रक्षा मंत्रालय के अलावा फर्नांडिस ने रेलवे और उद्योग जैसे मंत्रालयों में भी अपने काम का लोहा मनवाया था। बिहार के नालंदा और मुजफ्फरपुर से वे कई बार लोकसभा के सांसद रहे। इसके अलावा वह राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं।
वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का आज निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह लगभग सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आपातकाल के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस ने कांग्रेस और इंदिरा गांधी के खिलाफ आवाज बुलंद की थी और देश के संविधान को बचाने में अपना अहम योगदान निभाया था।
Former Defence Minister George Fernandes passes away at the age of 88 (File pic) pic.twitter.com/Iu5L1XJAOO
— ANI (@ANI) January 29, 2019

अन्य न्यूज़