सिवनी गोहत्या: मप्र पुलिस ने नागपुर के सात आरोपियों पर घोषित किया दस-दस हजार रुपये का इनाम

Cow Slaughter
creative common

सिवनी में संवाददाताओं से कहा, जांच से पता चलता है कि (गाय और बैल की) हत्या का उद्देश्य सांप्रदायिक उन्माद भड़काना था लेकिन मकसद की पुष्टि नागपुर के सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को सिवनी जिले में 17 जून को 62 पशुओं (गाय और बैल) की हत्या में कथित रूप से शामिल नागपुर के सात निवासियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिवनी की सीमा महाराष्ट्र के नागपुर से लगती है जहां मध्य प्रदेश की तरह गोहत्या पर कानूनी प्रतिबंध है। सिवनी जिले में एक नदी और वन क्षेत्र में गायों के शव पाए गए थे, जिसके बाद पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (जबलपुर क्षेत्र) अनिल सिंह कुशवाह ने सिवनी में संवाददाताओं से कहा, जांच से पता चलता है कि (गाय और बैल की) हत्या का उद्देश्य सांप्रदायिक उन्माद भड़काना था लेकिन मकसद की पुष्टि नागपुर के सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। हमने इन सातों लोगों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़