17 September History: PM Narendra Modi का जन्मदिन और देश-दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

वर्ष 1950 में 17 सितंबर को भारत के 15वें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ था, जिन्होंने लगातार तीन बार इस पद की शपथ लेकर इतिहास रचा। इसके अलावा 1948 में हैदराबाद रियासत के विलय और 2022 में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई चीतों के पुनर्वास जैसी कई अहम घटनाएं भी इसी तारीख से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर की तारीख से एक खास नाता है। दरअसल वर्ष 1950 में 17 सितंबर के दिन ही नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ, जिन्हें 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की।

नौ जून 2024 को उन्होंने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हो गए हैं। यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो, तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है।

सुनने में भले ही अजीब लगे कि क्या किसी खेल की टीम नकली हो सकती है? लेकिन ऐसा हुआ। एक मानव तस्करी गिरोह फुटबॉल टीम की आड़ में 22 लोगों को जापान भेजने में शामिल था।

नकली खिलाड़ी फुटबॉल किट पहने हुए थे और दावा कर रहे थे कि वे पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ में पंजीकृत हैं। उन्होंने एक जापानी क्लब के साथ मैच निर्धारित होने का भी दावा किया। लेकिन उनकी असलियत सामने आ गई और ‘‘नकली’’ पाकिस्तानी फुटबॉल टीम ‘गोल्डन फुटबॉल ट्रायल’ को जापान से वापस भेज दिया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :- 1867 : प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म। वह प्रसिद्ध साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर के भतीजे थे। 1876 : बांग्ला उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।

1915 : महाराष्ट्र के पंढरपुर में भारत के जाने-माने और लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ। 1948 : हैदराबाद रियासत का भारत में विलय। 1949 : दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना।

1950 : भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म। 1956 : भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन। 1957 : मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1974 : बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल। 1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पहल पर पश्चिम एशिया में शांति के लिए मिस्र और जॉर्डन के बीच कैंप डेविड समझौता। 1981 : लेबनान के सिदोन शहर में संयुक्त बलों के मुख्यालय के बाहर एक शक्तिशाली कार बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 21 लोग मारे गए थे और 96 अन्य घायल हो गए थे।

1985 : सोवियत संघ के अंतरिक्षयान सोयुज टी-14 ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को सैल्यूट 7 अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया था। 2005 : इराक की राजधानी बगदाद के एक बाजार में हुए बम विस्फोट में 110 से अधिक लोग मारे। 2007 : थाईलैंड के फुकेत में वन-टू-गो एयरलाइंस की फ्लाइट ओजी 269 के दुर्घटनाग्रस्त होने से, विमान में सवार 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 88 लोगों की मौत हो गई थी।

2011 : केन्या की राजधानी नैरोबी के सिनाई झुग्गी इलाके में एक भीषण ईंधन पाइपलाइन विस्फोट और आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और लगभग इतने ही लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। 2014 : सीरिया के तलबीसेह शहर में हुए सरकारी हवाई हमलों में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। 2019 : अफगानिस्तान के चारिकार और काबुल में हुए भीषण आत्मघाती बम हमलों में नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों सहित 48 लोग मारे गए।

2022 : भारत में विलुप्त हुए चीतों को फिर से बसाने के लिए नामीबिया के आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा। 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में श्रीलंका को शिकस्त देकर पांच साल बाद एशिया कप जीता।इसी दिन पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। 2024 : लेबनान और सीरिया में हिजबुल्लाह सदस्यों के इस्तेमाल वाले पेजर एक साथ फटने से 12 से अधिक लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

इसी दिन उत्तर-पूर्वी कांगो में सशस्त्र समूहों के हमले में 20 लोगों की मौत। 2025 : धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद एक ‘‘नकली’’ पाकिस्तानी फुटबॉल टीम ‘गोल्डन फुटबॉल ट्रायल’ को जापान से वापस भेज दिया गया। एक मानव तस्करी गिरोह फुटबॉल टीम की आड़ में 22 लोगों को जापान भेजने में शामिल था।

नकली खिलाड़ी फुटबॉल किट पहने हुए थे और दावा कर रहे थे कि वे पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ में पंजीकृत हैं। उन्होंने एक जापानी क्लब के साथ मैच निर्धारित होने का भी दावा किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़