रिजवी के बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला, BJP नहीं करती कुरान शरीफ से आयत हटाए जाने का समर्थन

Shahnawaz Hussain

उत्तरप्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय का रूख करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा उनकी पार्टी दृढ़ता से उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं।

पटना। उत्तरप्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय का रूख करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा उनकी पार्टी दृढ़ता से उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि रिजवी को इस तरह के कृत्य में लिप्त होकर देश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए। हुसैन ने कहा, ‘‘मैं वसीम रिज़वी की उक्त याचिका की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह मेरी पार्टी का रूख है कि कुरान सहित किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में बेतुकी बातें कहना एक अत्यंत निंदनीय कार्य है।’’

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में उठा प्रयागराज रिफाइनरी अब तक स्थापित न होने का मुद्दा

उन्हेांने कहा कि भाजपा उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कुरान या किसी भी धार्मिक ग्रंथों के किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी रिजवी के विचारों को स्वीकार नहीं करती है क्योंकि यह लोगों की भावनाओं को आहत करता है और उन्हें लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है। रिजवी ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए कुरान के 26 आयतों को हटाने की मांग की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़