Punjab Election 2022 | अमृतसर ईस्ट सीट से सिद्धू ने भरा नामांकन, बिक्रम मजीठिया को दी यह चुनौती

sidhu nomination
अंकित सिंह । Jan 29 2022 2:42PM

नामांकन के बाद सिद्धू ने विक्रम मजीठिया को बड़ी चुनौती भी दे दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर बिक्रम सिंह मजीठिया में हिम्मत है तो मजीठा छोड़ दें और केवल अमृतसर पूर्व से ही चुनाव लड़े। आपको बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व के साथ-साथ मजीठा विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज अमृतसर पूर्व सीट से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना नामांकन भरा। अमृतसर पूर्व सीट पर अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को उम्मीदवार बनाया है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को अपराध नामांकन भरा था। नामांकन के बाद सिद्धू ने विक्रम मजीठिया को बड़ी चुनौती भी दे दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर बिक्रम सिंह मजीठिया में हिम्मत है तो मजीठा छोड़ दें और केवल अमृतसर पूर्व से ही चुनाव लड़े। आपको बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व के साथ-साथ मजीठा विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार हैं।

सिद्धू ने कहा कि ये शहर गुंडागर्दी नहीं चाहता, लोकतंत्र को डंडा तंत्र बनाना नहीं चाहता। इस शहर का भरोसा कांग्रेस पर था, है और रहेगा। इससे पहले राहुल ने डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जिस किसी उम्मीदवार का चयन किया जाएगा, उसका वे समर्थन करेंगे। पंजाब में कांग्रेस की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री चेहरा माने जा रहे हैं। दूसरी ओर मजीठिया ने पर्चा दाखिल करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया कि अमृतसर पूर्व के लोगों के जनप्रतिनिधि के रूप में वह पूरी तरह ‘विफल’ रहे हैं। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि सिद्धू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिये कुछ नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: छात्र राजनीति से शुरू हुआ था सियासी सफर, विनोद खन्ना हो हराकर सांसद बने थे प्रताप सिंह बाजवा

पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा के लिये मतदान 20 फरवरी को होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। आज संगरूर से आप सांसद भगवंत मान ने भी विधानसभा चुनाव के लिए धुरी सीट से अपना नामांकन भरा है। भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। भाजपा ने जगमोहन सिंह राजू को अमृतसर पूर्वी सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़