प्रतिबंधों के कारण नवरात्रि में भी माता वैष्णो देवी मंदिर में सन्नाटा

नवरात्रि की परंपरा को ध्यान में रखते हुए जम्मू में लोग नौ दिनों का उपवास रख रहे हैं और महामारी से बचाव के लिए नवदुर्गा की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने नवरात्रि और नवरेह के शुभ अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लोगों को बधाई दी और उनकी भलाई तथा सलामती और समृद्धि की कामना की।
यह पहला मौका है जब मंदिरों का शहर जम्मू चैत्र नवरात्रि के पहले दिन वीरान दिख रहा है और अधिकतर मंदिर बंद हैं। श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने पीटीआई को बताया कि मंदिर में नवरात्रि से जुड़े कार्यक्रमों के अलावा वार्षिक महायज्ञ जारी रहा। आमतौर पर 40,000 से 50,000 श्रद्धालु नवरात्रि के पहले दिन पूजा अर्चना के लिए यहां आते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नवरात्रि के पहले दिन हर साल माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए गुफा मंदिर में जाता था। हालाँकि मुझे इस बात की निराशा है कि मैं इस बार मंदिर नहीं जा सका क्योंकि कोरोना वायरस के कारण मंदिर को बंद करने की जरूरत थी। हालांकि मंदिर ने रोजाना दर्शन का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया है।Jammu & Kashmir: Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board has issued an advisory to NRIs/ foreigners & other visitors not to visit the Shrine for 28 days after landing in India as a precautionary measure against #Coronavirus. pic.twitter.com/cqzoTkGSV5
— ANI (@ANI) March 15, 2020
इसे भी पढ़ें: भारत तो लॉकडाउन की स्थिति से उबर जायेगा, लेकिन 'तेरा क्या होगा पाकिस्तान'
अन्य न्यूज़














